रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मई। सेंट पॉल्स कैथेड्रल में गुरुवार से वैकेशन बाइबल स्कूल-2026 प्रारम्भ हो गया । यह दस मई तक संचालित होगा। सुबह 7 से सुबह 11 बजे तक क्लासेस होंगी। इसमें 3 वर्ष के बच्चों से लेकर 22 साल तक के युवा शामिल हो रहे हैं । संडे स्कूल सुप्रीटेंडेंट नेहा पिल्ले ने मीडिया को बताया कि वीबीएस के लिए बाइबल का मुख्य पद हाग्गे 2:23 और थीम सिग्नेट रिंग (मुहरबंद अंगूठी ) है । इस दौरान बच्चों को धर्म संस्कार, खेल, कहानियां, क्राफ्ट, म्युजिक और दोस्ती की शिक्षा दी जाएगी । बच्चों जो कुछ सीखा है उसे चर्च आराधना के समय कलीसिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। बच्चों को गिफ्ट भी दिए जाएंगे। आज बिशप डॉ. सुषमा कुमार, पादरी असीम प्रकाश विक्रम, धर्मगुरु और वक्ता शामिल हुए । संडे स्कूल एक्जीक्यूटिव कमेटी, पास्टर, डीकन, पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटी, महिला सभा, युवा सभा के पदाधिकारी भी मौजूद थे ।