रायपुर

पहली बार रायपुर में सामूहिक विदाई समारोह आज शाम
30-Apr-2026 6:16 PM
पहली बार रायपुर में सामूहिक विदाई समारोह आज शाम

रायपुर, 30 अप्रैल। आज 30 अप्रैल को विभिन्न विभागों से सेवा निवृत होने वाले शासकीय कर्मचारियों को  टाउन हॉल में संध्या 5 बजे सामूहिक विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि विभिन्न विभागों में सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियों को अपने-अपने विभागों में विदाई दी जाती थी। विगत दिनों जगदलपुर में कलेक्टर ने यह पहल की थी।  इसी कड़ी में रायपुर जिले के कलेक्टर भी सेवानिवृत होने वालों को विदाई देंगे।  श्री झा ने कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है कि कर्मचारियों का विभागीय सम्मान के साथ जिला स्तरीय वृहद सम्मान सेवानिवृत्ति पर होगा। कलेक्टर द्वारा यह भी प्रयास किया जा रहा है कि जो सेवानिवृत हो रहे हैं उनके दावों सातों का भी भुगतान आज ही किया जा सके ।


अन्य पोस्ट