रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,29 अप्रैल। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का जन्मदिन सेवा कार्यों के बीच धूमधाम से मनाया गया। सुबह से देर रात तक उनके निवास और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। उनके निवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों की लंबी कतारें लग गईं।
श्री मूणत ने अपने जन्मदिवस की शुरुआत अत्यंत सादगी और आध्यात्मिक भाव के साथ की। उन्होंने महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर नाथ के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात, डीडी नगर वार्ड के गोल चौक में पार्षद आशु चंद्रवंशी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पक्षियों के लिए दाना-पानी सकोरे और प्रसादी का वितरण किया गया। इसके बाद उन्होंने अग्रसेन चौक स्थित गणपति मंदिर और समता कॉलोनी स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने गौ-माता को चारा खिलाकर जीव-सेवा का संकल्प भी दोहराया। इसके साथ ही, विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओं ने फल और जूस का वितरण कर मरीजों व जरूरतमंदों की सेवा की।


