रायपुर

शिक्षक कल्याण संघ की प्रांतीय बैठक में पेंशन मुद्दे पर चर्चा
28-Apr-2026 7:12 PM
शिक्षक कल्याण संघ की प्रांतीय बैठक में पेंशन मुद्दे पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 28 अप्रैल। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की प्रांतीय बैठक रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिलों से शिक्षक एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष राज किशोर तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि पेंशन सेवा अधिनियम 1976 और उच्च न्यायालय के निर्णयों के संबंध में आगे की रणनीति पर विचार किया गया। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट रहने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए दिनेश सिंह और नारायण सोनी ने कहा कि कुछ सेवानिवृत्त शिक्षकों को कम पेंशन मिलने का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने इस विषय पर शासन के समक्ष मांग रखने की बात कही।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पेंशन संबंधी मांगों को लेकर आगे भी प्रयास जारी रखने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में उप प्रांत अध्यक्ष दिनेश सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नारायण सोनी, प्रदेश सचिव नवीन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव देशनाथ पांडे, प्रांतीय शिक्षा सचिव उजीत मानिक पुरी, संभाग अध्यक्ष हजरत अली, धर्मा वर्मा, खेदुरम चंद्राकर, कमलेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष अशोक साहू, धरेंद्र तिवारी, मनोज ठाकुर, अनिल ढीढी, आर पी सिंह, घनश्याम देवांगन, प्रकाशमणि देवांगन, डेगमन रजवाड़े, निर्मलकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट