रायपुर
अब 1 जून से देशी शराब प्लास्टिक की बोतलों में सीएम के साथ समीक्षा बैठक के बाद
28-Apr-2026 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अप्रैल। आबकारी मंत्री लखन देवांगन ने बताया कि 31 मई के बाद प्रदेश में शराब प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है।
सीएम विष्णु देव साय ने आज देवांगन के प्रभार वाले श्रम, उद्योग और आबकारी विभाग के कामकाज की समीक्षा की। यह समीक्षा नए वित्त वर्ष की पहली बैठक थी। आबकारी विभाग ने 1 अप्रैल से ही प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री का फैसला किया था। कांच की बोतलों का कारोबारियों ने विरोध किया था। वहीं प्लास्टिक बोतलों की सप्लाई न होने से अब तक खासकर देशी शराब बिक्री शुरू नहीं हो पाई है। कई दुकानों में उपलब्ध नहीं है। काउंटर बंद कर दिए गए हैं। अब सरकार ने जून से सप्लाई का फैसला किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


