रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अप्रैल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक मधुसूदन दास की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से महिला पुलिस थाना चौक के पास स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर विशेष पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने याद किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य शहरी दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ार्यक्रम में सिविल लाइन क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि संतोष संजना हियाल, सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता अजीत सेनापति सहित नगर निगम जोन 4 की जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, सहायक अभियंता दीपक देवांगन और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


