रायपुर

ऑनलाइन लोन का झांसा देकर मोबाइल हैक, 6 लाख उगाही
28-Apr-2026 6:52 PM
ऑनलाइन लोन का झांसा देकर मोबाइल हैक, 6 लाख उगाही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अप्रैल। राजधानी में बीते दिनों साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इनमें लोन एप के माध्यम से युवक से 6 लाख और के्रडिट कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर आर्मी सूबेदार से 2 लाख की धोखाधड़ी कर दी गई। 

टिकरापारा पुलिस के मुाताबिक विशाल गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ऑनलाइन लोन ऐप के नाम पर उसके साथ ठगी और ब्लैकमेलिंग हो गई। विशाल ने इसकी शिकायत टिकरापारा पुलिस को दी है। उसने बताया कि वह अमृतसर (पंजाब) का निवासी है और वर्तमान में देवपुरी स्थित एम्प्रेसिया एलीट, कमल विहार में रहता है।

किसी अज्ञात आरोपी ने 10 मार्च से 27 अप्रैल के बीच विभिन्न मोबाइल नंबरों के माध्यम से उससे संपर्क किया। अज्ञात व्यक्ति ने  खुद को लोन प्रदाता बताकर क्रेड स्वीप्ट, कैश डेली, रूपी पैक और रेपिड लोन की जानकारी देकर मोबाइल पर एप्लीकेशन डाउनलोड करवाया। शुरुआत में आरोपियों ने विशाल को 40 हजार रुपए का लोन देकर भरोसा दिलाया। एप्स के माध्यम से आरोपियों ने उसके मोबाइल फोन का एक्सेस ले लिया। जिसके मोबाइन को हैक कर मौजूद डाटा की बना ली। इसके बाद पीडि़त के फोटो को एडिट कर अश्लील रूप में तैयार किया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग शुरू कर दी।

डर के कारण विशाल नेे अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को 6 लाख  दे दिए। इसके बावजूद आरोपी उससे और पैसों की मांग करते रहे। व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और उसकी आपत्तिजनक फोटो गु्रप में शेयर किया गया। आरोपी उसके परिचितों को फोन कर उसका नाम लेकर धमकी दी। परेशान होकर विशाल ने इसकी शिकायत टिकरापारा थाना में दर्ज कराई।  पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 66 डी 318-4 का अपराध दर्ज किया है। बताए गए मोबाइल नम्बरों और लिंक, ग्रुप चैट के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट