रायपुर

होटलों में जांच, नमूने लिए
28-Apr-2026 6:27 PM
होटलों में जांच, नमूने लिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अप्रैल। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के अलग-अलग जगहों पर गुपचुप-समोसा-चाट दुकानों में जाकर जांच-पड़ताल की, और नमूने लिए।

इस जांच अभियान के प्रथम दिवस आज चाट, गुपचुप सेंटर्स आदि स्ट्रीट वेंडर्स की जांच की गई। दो नमूना समोसा, चाट व दही बड़ा का जांच हेतु लिया गया। रंगयुक्त गुपचुप पानी मिलने पर लगभग 20 लीटर गुपचुप पानी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही कालातीत ब्रेड (एक्सपार्यड ग्रेड) लगभग 2 किलोग्राम को भी मौके पर नष्ट कराया गया। रायपुर शहर के विभिनन स्थानों के 27 गुपचुप, चाट सेंटरों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के उपबंधों, मानकों के अनुसार खाद्य दुकान संचालन हेतु निर्देशित किया गया। आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट