रायपुर

व्याख्याता गीतिका शर्मा को पीएचडी की उपाधि
28-Apr-2026 2:34 PM
व्याख्याता गीतिका शर्मा को पीएचडी की उपाधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अप्रैल। स्कूल ऑफ एजूकेशन मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर  से व्याख्याता गीता शर्मा ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की हैं। गीतिका शर्मा व्याख्याता डॉ. राममनोहर लोहिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में पदस्थ है। उन्होंने अपना शोध कार्य मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर की शोध निर्देशिका डॉ. संगीता शराफ के निर्देशन एवं डॉ. परविंदर हंसपाल व डॉ. संजीत तिवारी के मार्गदर्शन में पूर्ण किया है। डॉ. गीतिका शर्मा श्री फतेह चंद शर्मा एवं गिरिजा शर्मा की पुत्री व रामप्रसाद शर्मा एवं कमला शर्मा की पुत्रवधु तथा श्रवण शर्मा की पत्नी हैं। उनके इस कामयाबी पर स्कूल के स्टाफ और शुभचिंतकों ने शुभकानाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट