रायपुर

गाय को राष्ट्र माता, नंदी को राष्ट्रपिता घोषित करने की मांग
27-Apr-2026 8:23 PM
गाय को राष्ट्र माता, नंदी को राष्ट्रपिता घोषित करने की मांग

रायपुर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के गौ सेवको और साधु संतों ने महामाया मंदिर से रैली निकली। सभी को तहसील मुख्यालय के पहुंचने से पहले पुलिस ने मोतीबाग के पास रोक दिया। रोके जाने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मोती बाग में भजन गायन शुरू कर दिया। वहीं पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें गाय को राष्ट्र माता और नंदी को राष्ट्रपिता घोषित करने की मांग की गई है।


अन्य पोस्ट