रायपुर

पानी बिजली और ई चालान जानता है हलाकान -आप
27-Apr-2026 8:20 PM
 पानी बिजली और ई चालान जानता है हलाकान -आप

रायपुर, 27 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य की जनता इस भीषण गर्मी में लगातार पानी बिजली और  ई-चालान से परेशान है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, एवं कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने  कहा है कि सरकार बनने के बाद जनता से किए गए वादे को भूलने के कारण आज हर क्षेत्र में भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए सडक़ो में लाइन लगाए हुए हैं। जब कूलर पंखे की दोपहर में आवश्यकता है तब कहीं ना कहीं मेंटेनेंस के नाम पर घंटा दो घंटा बिजली बंद की जाती है। सबसे बड़ी समस्या  लगातार ई चालान करके जनता को परेशान कर रही है।  श्री झा ने कहा है कि इन सब परिस्थितियों में महंगाई में लगातार वृद्धि करने में सरकार डटी हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के विचारों निर्देशन के विपरीत स्वयं छत्तीसगढ़ के हित में कोई निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है। यदि ऐसा किया जा सकता था तो तत्काल गर्मी के समय वृक्षों की कटाई पर रोक लगनी चाहिए। पानी की समस्या तथा बोरिंग खुदाई पर प्रतिबंध भी जनता के लिए कष्ट दायक है। आम आदमी पार्टी प्रवक्ता कुलदीप खनूजा, कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन,अनुसूचित जाति विंग के अध्यक्ष परमानंद जांगड़े, इमरान खान, दुर्गा झा, अजीम खान, मिहिर कुर्मी, कलावती मार्को, पी एस पन्नू, सागर क्षीर सागर आदि नेऑनलाइन शिकायत का नौटंकी बंद कर, सुशासन तिहार का आश्वासन देकर सरकार चलाने के बजाय भीषण गर्मी में जमीनी स्तर पर कार्य करने की मांग मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से की है।


अन्य पोस्ट