रायपुर
शहर जिला कांग्रेस की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27अप्रैल। रायपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की प्रबंधकारिणी समिति की प्रथम बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ सडक़ से लेकर सदन तक संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन को अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए जनहित, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की जानकारी दी। साथ ही, रायपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी में समर्पित, निष्ठावान एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में रायपुर शहर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बिजली दरों में वृद्धि, स्मार्ट मीटर की खामियां, जल संकट, सडक़ों एवं पुल-पुलियों की खराब गुणवत्ता, जंगलों की कटाई सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। इन मुद्दों को लेकर निरंतर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। अंत में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश में पुन: कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता का सर्वांगीण विकास होगा।
बैठक में सचिन अग्रवाल, सहदेव व्यवहार, जसबीर ढिल्लन, दिनेश ठाकुर, राकेश धोतरे, डॉ. अन्नुराम साहू, प्रशांत ठैगड़ी, चम्पालाल देवांगन, मनोज बंजारे, अविनय दुबे, नीतिश शर्मा, इरफान कुरैशी, सम्पत सिंह राजपूत, सुशांत डे, प्रवीण चंद्राकर, दीपक चौबे, सुरेश जैन बाफना, सुरेश धीवर, राजू राज देवांगन, सौरभ तिवारी, अनिल रायचूरिया, संदीप शर्मा, कृष्णकांत साहू, मोहम्मद ताहिर, जावेद नकवी, जीतू भारती, नन्दु सिन्हा, संतु सिंह, संजय अग्रवाल, मनीष शर्मा, संतोष विक्की साहू, लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा, प्रदीप देवांगन, श्रीमती प्रीति सोनी, श्रीमती अर्पणा संचेती, फहीम खान, ईश्वर चक्रधारी, महेंद्र सेन, संजय सोनी, रोहित साहू, अमित कोसरिया, आकाश उपाध्याय, जितेंद्र यादव, उज्ज्वल राजपूत, मोहसिन खान, राजू दुबे, श्रीनाथ भोगल, ’योति प्रकाश जगत, प्रवेश लखवानी, अनिल रुपचंदानी, हीरा नागरची, राजू नायक, सुरेश कुमार बुधवानी, नागेंद्र तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, नागेंद्र वोरा, नवीन लाजरस, सागर तांडी, दीपक कुमार शर्मा, मकरंद तांडी और हेमु डेकाडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


