रायपुर
उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जयंती पर रायपुर में पुष्पांजलि कार्यक्रम
27-Apr-2026 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अप्रैल। मधुसूदन दास की जयंती के अवसर पर 28 अप्रैल मंगलवार को राजधानी में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे महिला पुलिस थाना चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित होगा।
रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उत्कल गौरव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम के तहत प्रतिमा स्थल की विशेष साफ-सफाई, परिसर का संधारण और आकर्षक पुष्प सज्जा की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही इस आयोजन का उद्देश्य मधुसूदन दास के सामाजिक योगदान और उनके आदर्शों को स्मरण करना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


