रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अप्रैल। मंगल- बुधवार रात ट्रक में सो रहे ड्राइवर को चाकू मारकर 10 हजार रुपए लूटने वाले तीन लडक़ों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो नाबालिग हैं।
शेख जहांगीर पिता मोहम्मद सईद 56 निवासी मुड़ापारा बोधघाट जिला जगदलपुर बस्तर हाल रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराया था । 21-22 की रात करीबन 01.00 बजे वह अपने ट्रक ष्टत्र 07 क्चष्ट 7912 को रावांभाठा मेटल पार्क में खड़ी कर अंदर में सो रहा था। अज्ञात 03 लडक़े बाइक में आकर गंदी गंदी गाली गलौज किया । एक लडक़े चाकू से जहांगीर के बांये पैर, घुटना तथा बांये हाथ उंगली में वार कर उसके पास रखे 10,000 रू. को लूट कर भाग गये ।
खमतराई पुलिस ने धारा-309 (6) दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फूटेज से बाइक को चिन्हित कर उसके नंबर के जरिए (ष्टत्र 04 क्त 0427) एक आरोपी अमरदास को हिरासत में लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ की उसने में अपने 2 नाबालिग साथियों साथ लूटना करना बताया।, इस पर दोनों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपीगण- अमरदास पिता स्व. टीकमदास लहरे उम्र-19 वर्ष साकिन सतनाम चौक रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर एवं 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक।


