रायपुर

मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 85215 अनुपस्थित
26-Apr-2026 8:12 PM
मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 85215 अनुपस्थित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अप्रैल। रविवार को छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों के हिसाब से यह इस वर्ष की सबसे बड़ी परीक्षा ओं गिनी जा रही है। 200 पदों के लिए कुल 2.47 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे। और यह परीक्षा प्रदेश के 851 केंद्रों में हुई। अकेले रायपुर के 104 केंद्रों में 34,168 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 63 फीसदी यानी 21579 शामिल हुए। 12589 अनुपस्थित रहे। भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा का समय बदला गया था। जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक ली गई।अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों ने कुछ केंद्रों में विवाद, विरोध किया। इन्हें प्रवेश नहीं दिया गया था।

परीक्षा आयोजन के नोडल अधिकारी केदार पटेल और उपेंद्र किंडो ने बताया कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

पूरे प्रदेश में कुल 161785 ने ही परीक्षा दी। जो पंजीकृत संख्या का 65 फीसदी है। अभ्यार्थियों ने बताया गणित के सवाल कुछ लंबे थे। बाकी प्रश्न पत्र सरल थे। कुछ का कहना था कि जो पढ़ा वही आया। बायो साइंस और कम्प्यूटर के प्रश्न कुछ टफ थे।


अन्य पोस्ट