रायपुर

दानी में नतीजे घोषित, मेघावियों को पौधे वितरित
26-Apr-2026 8:08 PM
दानी में नतीजे घोषित, मेघावियों को पौधे वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अप्रैल। मिशन उत्कर्ष एवं हरियर पाठशाला प्रोजेक्ट के सकारात्मक प्रभाव के साथ-साथ जे.आर. दानी स्कूल में आयोजित 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम में एक नवाचारी पहल देखने को मिली। कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं की सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्राओं को उनके रिजल्ट के साथ हरित फलदार पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। ताकि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दे सकें।

इस अवसर पर शिक्षाविद एवं समाजसेवी  हरीश  जोशी ने छात्राओं से कहा कि वे अपने माता-पिता एवं गुरूजनों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहें तथा समय के महत्व को समझें।

संस्था के प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए  बताया कि छात्राएं अपने पालकों एवं शिक्षकों के साथ लगाए गए पौधों का मोबाइल एप के माध्यम से संरक्षण भी सुनिश्चित कर रही हैं।

प्राचार्य ने इस वर्ष लागू वार्षिक परीक्षा के 70 प्रतिशत एवं अर्धवार्षिक के 30 प्रतिशत मूल्यांकन पैटर्न के अंतर्गत समयबद्ध परिणाम तैयार करने  परीक्षा विभाग एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

परिणाम की दृष्टि से कक्षा 6वीं एवं 7वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 9वीं का 78 प्रतिशत एवं कक्षा 11वीं का 88 प्रतिशत परिणाम रहा। कक्षा 11वीं (कॉमर्स संकाय) में कुमारी मुस्मत तहरीमा खातून ने 94 प्रतिशत,  कक्षा 9वीं में कुमारी स्वर्णलता बंजारे 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहीं।

कार्यक्रम के अंत में मिडिल स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीमती क्रांति चंद्राकर ने आभार प्रदर्शन किया।


अन्य पोस्ट