रायपुर

जितेन्द्र प्रगतिशील यादव महासंघ के अध्यक्ष, निरंजन महासचिव
26-Apr-2026 8:07 PM
जितेन्द्र प्रगतिशील यादव महासंघ के अध्यक्ष, निरंजन महासचिव

रायपुर, 26 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ का चुनाव रविवार को शहीद स्मारक स्थित महासंघ के कार्यालय में  हुए। चुनाव अधिकारी डॉक्टर नरसिंह यादव ने पदाधिकारी के नाम की घोषणा की। इनमें अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर यादव, उपाध्यक्ष सुश्री शोभा यादव, राजेश यादव, शशिकांत यादव, महासचिव निरंजन सिंह यादव, उप महासचिव  रविंद्र सिंह यादव, सहायक महासचिव श्रीमती अरुण श्रीकांत यादव, कोषाध्यक्ष रामलाल यादव, संगठन सचिव सोमेंद्र यादव, प्रमुख सचिव सुजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेंद्र प्रसाद यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, उपेंद्र सिंह यादव,  राहुल यादव, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती बेबी यादव, प्रमुख सलाहकार सत्येंद्र यादव, जनसंपर्क अधिकारी अशोक यादव एवं मीडिया प्रभारी  राकेश यदु चुने गए । छ: ग प्रगतिशील यादव महासंघ की महिला विंग प्रयासम (प्रगतिशील यादव सखी संवाद मंच) की कमान कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती भारती ऋषिकेश यादव को सौंपी गई। नवनिर्वाचित महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अतिशीघ्र किया जाएगा ।।


अन्य पोस्ट