रायपुर
दक्षिण के दो वार्डों में 97 लाख के निर्माण कार्य शुरू
26-Apr-2026 8:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अप्रैल। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वार्ड 41-42 में 97 लाख के विकास निर्माण कार्य को प्रारंभ किया।
इस दौरान विधायक सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित एमआईसी सदस्य पार्षद अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड के खोखो पारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन , सामुदायिक भवम, आंगनबाड़ी निर्माण, पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड में नाला कवरिंग सीसी रोड, नाली, पुलिया के नवीन विकास कार्य होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


