रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अप्रैल। जवाहर नगर भाजपा मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो वार्ता एपिसोड का लाइव प्रसारण किया गया। जवाहर नगर मंडल के मडिया प्रभारी श्री प्रणीत जैन ने बताया कि तात्यापारा वार्ड शिव मंदिर सामुदायिक भवन सोशल मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा, जोरापारा यहाँ जवाहर नगर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती एकता गुप्ता, झंडा चौक में युवा मोर्चा के महामंत्री देव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुना।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लौह एवं शिल्पकर बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, महामंत्री रमेश शर्मा, युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष राजेश पांडे, उपाध्यक्ष असगर अली,अश्वनी विश्वकर्मा,और युवा मोर्चा प्रदेश शक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल सहित भारी संख्या में वार्ड वासी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।


