रायपुर

इस बार 815 यात्री हज पर जा रहे, सीएम ने मुबारकबाद के साथ सौंपे फस्र्ट एड किट
25-Apr-2026 7:06 PM
इस बार 815 यात्री हज पर जा रहे, सीएम ने मुबारकबाद के साथ सौंपे फस्र्ट एड किट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अप्रैल। छत्तीसगढ़ से इस वर्ष प्रदेश से कुल 815 हज यात्री यात्रा पर जा रहे हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इन  यात्रियों को फर्स्ट एड किट सौंपकर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि रायगढ़ से सांसद रहने के समय से लेकर आज तक लगातार हज यात्रियों के स्वागत का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि   और पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया तथा मेडिकल किट भी उपलब्ध कराया गया है।

 सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने  यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए दुआ करें। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने भी संबोधित किया और हज यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  अमरजीत छाबड़ा, दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम के अध्यक्ष  लोकेश कावडिय़ा एवं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज और छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की सीईओ डॉ. खुशबू उस्मान समेत समाज के प्रबुद्धजन और प्रदेश भर से आए हज यात्री मौजूद थे।


अन्य पोस्ट