रायपुर
सप्रे की पुण्यतिथि पर शाला को फोटोकॉपियर, सेनेटरी पैड मशीन की भेंट
24-Apr-2026 7:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 अप्रैल। राष्ट्रीय चेतना के अग्रदूत, साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की पुण्यतिथि पर सप्रे शाला में श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरखमालू ने कहा कि उनका जीवन साहित्य, पत्रकारिता एवं राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित था। आज उन्हें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के गौरव पुरुष के रूप में याद किया जाता है।
सप्रे जी के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए पुण्यतिथि को सेवा पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुकेश, हितेश एवं पवी गोलछा द्वारा स्वर्गीय गौतम चंद जी गोलछा की स्मृति में शाला को बड़ी फोटोकॉपी मशीन, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं व्हाइट बोर्ड भेंट किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति की सचिव एवं प्राचार्य डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, सदस्य प्रमित नियोगी, सभी प्राध्यापकउपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


