रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अप्रैल। शहर पुलिस ने बीती रात मिडनाइट ऑपरेशन चलाया। 150 जवानों को 10 टीमों में बांट कर कांबिंग ऑपरेशन के लिए रवाना किया। इसमें ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया गया। संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर उन्हें सील करते हुए सघन कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन, वारंटियों और फरार आरोपियों के घरों में डोर-टू-डोर हाउस सर्च एवं संदिग्ध ठिकानों और मुख्य मार्गों पर नाके लगाकर सघन चेकिंग भी की गई।इस दौरान मध्य ज़ोन में कुल 11 स्थायी वारंट एवं 09 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। हृष्ठक्कस् एक्ट के तहत 02 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें एक कार्रवाई देवार डेरा क्षेत्र में तथा दूसरी थाना गोलबाजार क्षेत्र के बंजारी बाबा मस्जिद के पास की गई। इसके अतिरिक्त आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी एवं उपद्रव करने वाले 32 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। रात्रि अभियान के दौरान लगभग 70 हिस्ट्रीशीटर टर गुंडा बदमाशों एवं 85 पुराने चोरों चाकूबाजों के घर पर भी दबिश देकर उनकी सरप्राइज़ चेकिंग भी की गई।
इस समन्वित एवं त्वरित मिडनाइट ऑपरेशन के दौरान कुल 55 से अधिक अपराधियों को गिरफ़्तार किया गया।


