रायपुर

विधायक-महापौर की चेतावनी धूल में
23-Apr-2026 7:52 PM
विधायक-महापौर की चेतावनी धूल में

रायपुर, 23 अप्रैल। यह सडक़ भाठागांव से काठाडीह जाती है। निगम यह सडक़ करोड़ों की लागत से बना रहा है। इसे मार्च में बन जाना था। लेकिन निर्माण की गति अब तक अधूरी ही है। पहले विधायक सुनील सोनी और फिर महापौर मीनल चौबे ने दौरा कर ठेकेदार को चेतावनी दी थी। इसके बाद ठेकेदार ने सडक़ का एक हिस्सा डामरीकृत किया और दूसरा हिस्सा अभी भी धूल धूसरित बना हुआ है। लगता है विधायक, महापौर की चेतावनी को ठेकेदार ने धूल में उड़ा रखा है। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट