रायपुर

आरंग में मारपीट, मंदिरहसौद में शराबियों ने पत्थर से सिर फोड़ा
23-Apr-2026 7:02 PM
आरंग में मारपीट, मंदिरहसौद में शराबियों ने पत्थर से सिर फोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अप्रैल। आरंग और मंदिरहसौद थाना इलाकों में मारपीट के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें बाइक से ठोकर लगने, घर का सामान सिफ्ट करने और नशेड़ी को गाली गलौज से मना करने पर मारपीट हो गई। पुलिस ने मामलों में संबंधित धाराओं का अपराध दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

आरंग पुलिस के मुताबिक ग्राम रसनी निवासी देवकमल ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार की सुबह गांव में बाइक से ठोकर लगने की बात को लेकर विवाद हुआ। इसके कुछ देर बाद कृष्ण कुमार चंद्राकर की दुकान के पास बैठे देवकमल पर गांव के लोकू सतनामी, थानसिंग सतनामी, लेखराम सतनामी और गजानंद सतनामी ने हमला कर दिया। इस दौरान लडक़ों नेे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडा, रॉड और मुक्कों से देवकमल के साथ मारपीट कर दी। हमले में उसे सिर और चेहरे पर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। दूसरा मामला – सामान ले जाने से रोकने पर महिला से मारपीट

एक अन्य मामले में बागेश्वर पारा निवासी हेमा जलक्षत्री ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अप्रैल को वह ब्लॉक ऑफिस छीता बगीचा में रखे अपने कांटा तार और खंभों को घर लाने के लिए मजदूर भेजी थी। इसी दौरान प्रीति जलक्षत्री और पद्मा जलक्षत्री ने सामान ले जाने से मना कर दिया। जब हेमा वहां पहुंचकर कारण पूछी, तो दोनों ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

उधर मंदिरहसौद के ग्राम उमरिया निवासी मनोज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 की रात करीब 8. 30 बजे हरीत पुरेना शराब के नशे में उसके घर के पास आ कर उसके बड़े भाई को लेकर गाली-गलौच कर रहा था। जिसे मना करने पर हरीत पुरेना और उसके बेटे विजय, डिगेश्वर और सूरज पुरेना ने मिलकर मनोज के साथ मारपीट की। हरीत ने वहीं पास पड़े पत्थर से मनोज पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे विवेक जोशी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।  शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट