रायपुर

काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी में गांजा तस्करी, 6 गिरफ्तार
23-Apr-2026 7:01 PM
काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी में गांजा तस्करी, 6 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अप्रैल। मुजगहन पुलिस ने काठाडीह स्थित बीएसयूपी कॉलोनी से अवैध रूप से गांजा रखने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4.916 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 60 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीएसयूपी कॉलोनी काठाडीह स्थित एक मकान में कुछ लोग अवैध रूप से गांजा रखें हैं। और उसकी बिक्री कर रहे है। सूचना पर मुजगहन पुलिस की टीम ने कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस ने मकान नंबर 14/43 में जाकर पूछताछ की गई, जहां मोहम्मद आरिफ के घर के अंदर पलंग के नीचे बारियों में गांजा छुपाकर रखा था। मौके पर मौजूद सभी संदेहियों की तलाशी ली गई और उनके कब्जे से  6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद आरिफ 32, नसीब खान 29, सन्नी छेदईया 26, प्रीतम विभार 18, नरगिस फातिमा 26 और अरुण कुमार सुना 40 वर्ष के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट