रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अप्रैल। हर सप्ताह, पखवाड़े थानों में परेड में पुलिस की चेतावनियां पुराने चाकूबाज बदमाशों पर बेअसर हो रही हैं। हर दूसरे दिन शहर में चाकूबाजी कर किसी न किसी को लहूलूहान कर रहे हैं।
कल शाम फिर से राजधानी में चाकू बाजी हो गई।काशीराम नगर इलाके में पीडब्ल्यूडी चौक स्थित शिव मंदिर के पास घटना हुई। पुराने विवाद पर बलजीत नाम के पुराने बदमाश ने मनोहर और अन्य साथियों के साथ
अरशद खान 27 नाम के युवक को मारा चाकू मारकर मौके से भाग निकला। अरशद के सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई। उसे 14 टांके लगाए गए। उसकी हालत खतरे से बाहर है। लहूलुहान हालत में तेलीबांधा थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस हत्या करने की नीयत से धारदार चीज,डंडे और पंच (लोहे से बना पंजा) से हमला करने पर 109,3-5 दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
इधर टिकरापारा के कृष्णा नगर में कल शाम बाइक सीजी 10 बीजे 8360 के चालक ने सुनीता प्रजापति 35 के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सुनीता ने रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। खरोरा के ग्राम कठिया में कल शाम विवेक खंडेलवाल और अन्य ने कृष्णा रात्रे 27 के साथ गाली गलौज मारपीट की।
इधर धरसीवां के सिलतरा फेज टू में एक ढाबे पर रविवार रात प्रकाश निषाद व साथियों ने पुराने विवाद पर सांकरा निवासी युवराज ठाकुर के साथ मारपीट कर तोड़ फोड़ की। युवराज की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 296,115-2,351-2,324-2,3-5 दर्ज कर लिया है।?


