रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अप्रैल। फरवरी 2014 में भारत रत्न प्राप्त क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा दौरे में कटौती पर सियासत गरमा गई है।कांग्रेस ने इसके पीछे साय सरकार पर सुरक्षा न दे पाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज छत्तीसगढ़ आने वाले हैं।
लेकिन सुरक्षा कारणों से सचिन ने कुछ कार्यक्रमों को कटौती की गई है। शुक्ला ने कहा कि 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद खात्मे का दावा बीजेपी सरकार ने किया है। लेकिन बीजेपी देश के लीजेंड खिलाड़ी को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री भी जाने से हिचकिचा रहे हैं। यानी नक्सलवाद खात्मे का दावा कागजों तक है। यही राज्य की वास्तविक हकीकत है।
सचिन की सुरक्षा पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला ने सवाल उठाए हैं. कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सवाद खात्मे का दावा करने वाली भाजपा देश के लीजेंड क्रिकेट खिलाड़ी को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं। इस पर चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि समझ नहीं आता कि कांग्रेस किस आधार पर आरोप लगा रही है। जितना प्रभाव राष्ट्रीय स्तर पर हो उनके लिए ऐसी बाते नहीं कहनी चाहिए।छत्तीसगढ़ का छवि खराब होता है। कांग्रेस का प्रयास यही है कि छत्तीसगढ़ की छवि खराब हो। चंद्राकर छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज पहली बार भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दौरे को लेकर अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। किसी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे उसका संदेश जाएगा ही।जिस क्षेत्र में वो जा रहे हैं, उसे बहुआयामी बनाए का सरकार प्रयास कर रही है।


