रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अप्रैल। पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के बयान पर डिप्टी सीएम अरूण साव और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने तीखा पलटवार किया है। खडग़े ने कल बंगाल में मोदी को आंतकी कहकर सफाई भी दी थी। साव ने कहा कि खडग़े जी का प्रधानमंत्री मोदी के लिए विवादित बयान कांग्रेस की घटिया राजनीति को दर्शाता है। चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों के निकट संपर्क में है।पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आतंकवादियों के साथ डिनर करते थे।
विधायक चंद्राकर ने तंज करते हुए नसीहत दी कि खडग़े की जीभ और दिमाग नियंत्रण में नहीं है, उन्हें संन्यास लेकर माला जपना चाहिए।
विधानसभा के विशेष सत्र पर नेता प्रतिपक्ष के प्रश्न चिन्ह पर चंद्राकर ने कहा कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट होगा कि सत्र क्यों हो रहा है।नेता प्रतिपक्ष का जवाब देंगे।उन्हें विधि विधाई प्रक्रिया का ज्ञान नहीं है।कांग्रेस में यदि कोई ज्ञानी हो तो वह उनसे जानकारी ले।
कांग्रेस ने बीजेपी सांसदों से रामचरित मानस और संविधान की कसम खाकर महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हुआ या नहीं, इसका जवाब मांगा है. मामले पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि इसमें प्रश्नों से बात नहीं हो पाएगी, जिनकी मांग है वो खुलकर चर्चा करें। जो परिस्थितियां बनी है वो विधेयक में है. बीजेपी मुद्दे को जनता तक लेके जा रही है।
धर्मांतरण कानून पारित होने के बाद साव बोले रोकने समाज को आगे आना होगा
बजट सत्र में पारित धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के अधिसूचित होने के बाद डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए समाज को भी आगे आना होगा। आज मीडिया से चर्चा में कहा कि धर्मांतरण छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी समस्या और चुनौती भी है।नया कानून रोकने में मदद करेगा।


