रायपुर

हाईड्रोलिक कार पार्किंग सिस्टम तैयार, 12 कारें मुफ्त में रख सकेंगे
22-Apr-2026 8:52 PM
हाईड्रोलिक कार पार्किंग सिस्टम तैयार, 12 कारें मुफ्त में रख सकेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अप्रैल। नगर निगम मुख्यालय परिसर में हाईड्रोलिक पजल कार पार्किंग सिस्टम स्थापित कर दिया गया है, जो वर्तमान में संचालित हो रहा है।

यह कार्य 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत किया गया है। उक्त पार्किंग सिस्टम का निर्माण कार्य 16 फरवरी को पूर्ण कर लिया गया था। कल  बिजली कनेक्शन के बाद पार्किंग सिस्टम की टेस्टिंग की गई है। परीक्षण सफल रहने के बाद इसे अब नियमित उपयोग के लिए चालू कर दिया गया है।

बताया गया है कि इस पार्किंग में एक साथ 12 कारें रखीं जा सकेंगी। फिलहाल 10 का स्पेस तैयार है दो और के लिए बनाया जा रहा है। निगम की ओर से कहा गया है कि यहां कोई भी व्यक्ति जो निगम मुख्यालय में कार्यवश आएंगे वो पार्क कर सकेंगे। मुख्यालय में दिनभर कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों के लिए वर्जित होगा। देखना होगा इसका कितना पालन होता है।

बता दें कि ऐसा ही एक पार्किंग कपड़ा मार्केट देवेन्द्र नगर में भी प्रस्तावित किया गया है।


अन्य पोस्ट