रायपुर
दमकल की तीन गाडिय़ों ने काबू किया, कोई जनहानि नहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अप्रैल। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर इलाके के पवन विहार कॉलोनी के एक शॉप में बुधवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हडक़ंप मच गया। आग एक गिफ्ट शॉप में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते दुकान का पूरा सामान जनकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड्य़िां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने की बड़ी वजह दुकान संचालक की लापरवाही मानी जा रही है। दुकान में न तो फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद थे और न ही उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया था। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण आग तेजी से फैल गई। यह दुकान एक रिहायशी कॉलोनी में है। जहां बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान संचालक विशाल कुकरेजा के अनुसार, इस आगजनी में करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। मामले की जांच की जा रही है।


