रायपुर

तिल्दा में 95 हजार के बिजली कंडक्टर-वायर, दो घरों में लाख रूपए का सामान पार
22-Apr-2026 8:48 PM
तिल्दा में 95 हजार के बिजली कंडक्टर-वायर, दो घरों में लाख रूपए का सामान पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अप्रैल। कबीर नगर, मुजगहन और तिल्दा नेवरा थाना इलाकों में बीते दिनों तीन जगहों पर चोरी की घटनाए सामने आई है। इस बीच दो सूने मकान से लाख रूपए का सामान और तिल्दा नेवारा में बिजली पोल से कंडक्टर वायर की चोरी हुई। पुलिस ने तीनों ही घटनाओं में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

तिल्दानेवरा के ग्राम कोनारी में बिजली चोरी की घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अभियंता वर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल की शाम तक बिजली लाइन पूरी तरह सुरक्षित थी। लेकिन 14 अप्रैल की सुबह खेत में सिंचाई के लिए पहुंचे किसान को लाइन टूटी हुई मिली। मौके पर निरीक्षण करने पर पाया गया कि 17 पीसीसी पोल, 10 स्टे और 16 कास आर्म टूटकर जमीन पर गिरे हुए थे। इसके अलावा 32 सौ मीटर 30 स्क्त रूरू ्रष्टस्क्र कंडक्टर और 30 मीटर 70 एसक्सू एलटी एबी केबल गायब थे। इस चोरी सेे विभाग को  95 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) एवं 324(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में यिा है।

अज्ञात चोरों ने सूने मकान से नकदी समेत कीमती सामान पार कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कबीर नगर क्षेत्र के एकता कॉलोनी, सोनडोंगरी निवासी अरुण ने बताया कि वह 17 अप्रैल को अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर ससुराल बम्नीडीह नांदघाट शादी में गया था। जो 20 अप्रैल की रात 10.30 बजे वापस लौटने पर मकान में लगा ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो पता चला कि अज्ञात चोर खिडक़ी का कांच तोडक़र घर में घुसे और बेडरूम व आलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर घर से 44,700 रुपए नकद और मोबाइल, कार की चाबी चोरी कर गए।

वहीं मुजगहन के बीएसयूपी कॉलोनी, काठाडीह निवासी सुधीर ने बताया कि वह अपनी मां और बहन के साथ बिहार गया था। जबकि भाई घर में रह रहा था जो 5 अप्रैल को कहीं बाहर चला गया। 20 अप्रैल को शाम 6 बजे जब वे लौटे तो घर का दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉक टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था।

आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर किचन से मिक्सर ग्राइंडर और गुल्लक में रखे नगदी समेत 55,000 रुपए का सामान चोरी हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट