रायपुर

भाजपा के पूर्व सांसद कसम खाएं के 23 में महिला आरक्षण पारित नहीं हुआ था-विकास
22-Apr-2026 8:48 PM
भाजपा के पूर्व सांसद कसम खाएं के 23 में महिला आरक्षण पारित नहीं हुआ था-विकास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अप्रैल। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक में रामचरित मानस और संविधान की प्रतियों के साथ प्रदर्शन किया। उपाध्याय ने भाजपा के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों से पूछा कि  सन 2023 में जब लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है तो पार्टी आज भ्रम फैलाने का काम कर रही है ऐसी स्थिति में आप लोग चुप्पी साधे क्यों बैठे हो और अगर बिल पास नहीं हुआ है ऐसी स्थिति में आप लोग रामचरितमानस और संविधान की कसम खाकर जनता को महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ था इस बात को बताने का काम करें। इस प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस के कई बड़े पदाधिकारी शामिल नहीं हुए।


अन्य पोस्ट