रायपुर

रथ यात्रा 16 जुलाई को, अक्ति पर पूजन के साथ रथ निर्माण शुरू
21-Apr-2026 5:51 PM
रथ यात्रा 16 जुलाई को, अक्ति पर पूजन के साथ रथ निर्माण शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अप्रैल। अक्षय तृतीया  पर गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा के लिए उपयोग में आने वाली पवित्र लकड़ी की पूजा-अर्चना के साथ रथ निर्माण कार्य का प्रारंभ किया गया। रथ यात्रा 16 जुलाई को मनाई जाएगी।

जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं  विधायक  पुरन्दर मिश्र ने बताया कि रथ निर्माण की प्रक्रिया अत्यंत पवित्र और परंपरागत विधियों के अनुरूप सम्पन्न की जाती है। लकड़ी के चयन से लेकर निर्माण के प्रत्येक चरण में धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रीय नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे रथ यात्रा की गरिमा और दिव्यता अक्षुण्ण बनी रहती है।


अन्य पोस्ट