रायपुर

राशन दुकान अब 7-9 बजे तक
21-Apr-2026 5:50 PM
राशन दुकान अब 7-9 बजे तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अप्रैल। खाद्य विभाग ने सरकारी राशन दुकानों के समय में बदलाव किया  है। अब हितग्राहियों को राहत देने के लिए खाद्यान्न वितरण सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा।

नए आदेश के अनुसार दोपहर की तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए राशन दुकानें दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहेंगी। इसके अलावा निर्धारित छुट्टियों के दिनों में दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। पहले राशन दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हो रही थीं, जिससे तेज धूप में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समय में बदलाव से अब लोगों को सुबह और शाम के अपेक्षाकृत ठंडे समय में राशन लेने की सुविधा मिल सकेगी।


अन्य पोस्ट