रायपुर
भीषण गर्मी राशन केंद्रों पर पेंशनरों की परेशानी बढ़ी
21-Apr-2026 5:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 अप्रैल। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने प्रदेश के सभी जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न (चावल) वितरण व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच राशन लेने पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों के लिए न तो पेयजल की समुचित व्यवस्था है, न ही बैठने की कोई सुविधा उपलब्ध है। अधिकांश सार्वजनिक वितरण केंद्रों पर छायादार स्थान का भी अभाव है, जिसके कारण वृद्धजन घंटों धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


