रायपुर
रायपुर, 20 अप्रैल। टिकरापारा इलाके के कौशल्या माता विहार में बुलेट चोरी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर अज्ञात आरोपी की पहचान कर चोरी गए बुलेट कीमती 50,000 के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 305, 3(5)अपराध पंजीबद्ध था।
पुलिस के मुताबिक योगेश कुमार बांदे ने तीन दिन पहले ही बुलेट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे उनके दोस्त हरीशचंद्र बंजारे कमल विहार सेक्टर 4 वेलफेयर सोसायटी के पार्किंग में खड़ी किया था। दूसरे दिन गाड़ी वहां नही थी। जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 3(5) अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किए गए।
पता तलाश दौरान पुलिस ने संदेहियों से लगातार पूछताछ कर दो आरोपी जिनकी पहचान ऋषि शुक्ला 20, सेक्टर 11 कमल विहार ,रोहितेश चंद्राकर 22 निवासी सेक्टर 11 कमल विहार के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा गया।


