रायपुर

अमलीडीह सर्विस रोड की मांग
20-Apr-2026 8:55 PM
अमलीडीह सर्विस रोड की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अप्रैल। निजी आवासीय परिसर ला विस्टा और अमलीडीह के निवासियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपा।

 इसमें  जानकारी दी की अमलीडीह, महावीर नगर, राजेंद्र नगर एवं न्यू राजेंद्र नगर की लगभग डेढ़ से दो लाख की आबादी एक्सप्रेस वे का प्रयोग नहीं कर पा रही है। उन्होंने एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर एंट्री देने की मांग की गई है।

 ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के साथ  विजय मंगवानी, सचिव राजीव लोचन तिवारी, अंकित सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष मेघू साहू, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र धुरंधर, कीर्ति व्यास मौजूद थे।

विधायक मोती लाल साहू ने कहा की अमलीडीह निवासियों को एक्सप्रेस वे में आने जाने के लिये तीन तरफ़ सडक़ उपलब्ध है जिसे तत्काल चालू करना चाहिये एवं आम जनता की सुविधानुसार ख़ुशी एनक्लेव के पास सरकार को जमीन का अधिग्रहण करना चाहिए?

कीर्ति व्यास ने बताया की तत्कालीन कांग्रेस सरकार में इसके निर्माण के लिये ठेका भी दे दिया गया था, तथा नाली का निर्माण भी पूरा हो गया था. किंतु सर्विस रोड में एंट्री नहीं देने के मुद्दे पर अचानक काम रोक दिया गया। श्री व्यास ने बताया की पूर्व में दो फर्मों को नगर निगम द्वारा एंट्री दी जा चुकी है! बंद  की हुई सडक़ आज तक उसी स्थिति में है,  जो निजी जमीन पर बनी हुई है, जिसे यहाँ के स्थानीय निवासियों ने खर्च कर आने जाने के लायक बनाया है।

यहाँ के लोगों को रेलवे स्टेशन देवेंद्र नगर शंकर नगर फाफाडीह उरला इंडस्ट्रियल क्षेत्र, शहर के अंदर आने जाने एयरपोर्ट एवं नया रायपुर आने जाने के लिये वीआईपी रोड का उपयोग करना पड़ता है, जिसके कारण सुबह और शाम को वीआईपी चौराहे, राम मंदिर के पास पर तथा फूंड़हर चौक पर यातायात का दबाव बहुत ज़्यादा होता है और आये दिन दुर्घटना होती रहती है।

डॉ. सिंह ने बहुत जल्द इसका समाधान करने का आश्वासन दिया। डॉ. सिंह ने इसे लेकर नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव को पत्र भी लिखा है।


अन्य पोस्ट