रायपुर

डिजिटल जनगणना छत्तीसगढ़ में 19,039 ने की स्व-गणना
20-Apr-2026 6:35 PM
 डिजिटल जनगणना छत्तीसगढ़ में 19,039 ने की स्व-गणना

स्व गणना 30 अप्रैल तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रारंभ की गई डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया का  नागरिक  उत्साहजनक प्रयोग कर रहे हैं। राज्य में अब तक 19,039 नागरिकों ने स्व-गणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है, जबकि 7,734 नागरिकों ने पंजीकरण कर प्रक्रिया प्रारंभ की है। इस प्रकार कुल 26,773 नागरिक स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं।

स्व-गणना की व्यवस्था नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर प्रदान करती है, जिससे डेटा की प्रामाणिकता में वृद्धि होती है और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनती है।

प्रक्रिया के अंतर्गत नागरिकों को ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से पोर्टल में लॉगिन करना होता है। इसके पश्चात परिवार से संबंधित आधारभूत सुविधाओं एवं सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज की जाती है। प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्राप्त डिजिटल संदर्भ संख्या भविष्य में सत्यापन के लिए उपयोगी होगी।

नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जहां किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक समस्या का समाधान किया जा

रहा है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के जनगणना निदेशक डॉ. कार्तिकेय गोयल ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल पहल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा स्व-गणना की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें।


अन्य पोस्ट