रायपुर

बाबू खेमानी की लिस्ट में कई नाम कल कोर्ट में पेशी
20-Apr-2026 6:32 PM
बाबू खेमानी की लिस्ट में कई नाम कल कोर्ट में पेशी

रायपुर, 20 अप्रैल। पिछले सप्ताह मुंबई से गिरफ्तार सटोरिये बाबू खेमानी से पूछताछ और जांच जारी है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार डायमंड एक्सचेंज नाम का ऑनलाइन सट्टा ऐप बाबू का ही है। उसके मोबाइल से इस ऐप के आईडी लेने वालों की लंबी लिस्ट पुलिस को हाथ लगी है। इनमें कई स्थाई सटोरिए तो कई रसूखदार, हाईप्रोफाइल लोग भी शामिल हैं। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करेगी।


अन्य पोस्ट