रायपुर
निगम पानी दें, जोन-3 में प्रदर्शन
20-Apr-2026 6:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अप्रैल। शहर में जल संकट को लेकर कांग्रेस का जोन वार प्रदर्शन जारी है। पहले जोन 9,फिर चंगोराभाठा के बाद सोमवार को जोन 03 में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय रहवासियों के साथ धरना दिया। इस जोन के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड गुरु गोविंद सिंह वार्ड काली माता वार्ड शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में पीने की पानी की गंभीर समस्या बताई गई है। शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन और निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


