रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अप्रैल। नवा रायपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर पर जा चढ़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछल गई और डिवाइडर के ऊपर जा फंसी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
गनीमत रही कि हादसे के समय सडक़ पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। कार ट्रेन की मदद से को डिवाइडर से निकाला गया।
हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। समझा जा रहा है कि कार चालक नशे में था।


