रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अप्रैल। केंद्र सरकार ने अपने अधिकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों को डीए डीआर में दो प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 58प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। यह दो प्रतिशत का लाभ 1 जनवरी 2026 से देय होगा। इसके साथ ही राज्य के कर्मचारी भी मांग करने लगे हैं। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना दिवस बैठक में संरक्षक विजय कुमार झा एवं जिला अध्यक्ष पंकज नायक ने कहा कि राज्य में जनवरी से अप्रैल 4 महीना विलंब पहले ही हो चुका है, अब राज्य सरकार इसे 4 महीना और रोककर दिपावली दशहरा में देकर एरियर्स को डूबाने का प्रयास करेगी। ऐसी स्थिति में बिना कोई विलंब किए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा तत्काल होनी चाहिए।कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पी आर यादव, आरके त्रिवेदी, अशोक अग्रवाल महामंत्री उमेश मुदलियार,सी एल दुबे बीपी कुरील,बेनीराम गायकवाड आदि ने मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री से मांग की है कि तत्काल दो प्रतिशत महंगाई भत्ता वृद्धि का आदेश जारी किया जाए।
अब छग सरकार से भी केंद्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने केंद्रीय डीए डीआर घोषणा किए जाने का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से भी राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को राहत प्रदान करने की मांग की है।महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा है कि केंद्र के निर्णय के बाद ही राज्य सरकारें अपने-अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए/डीआर लागू करती हैं। ऐसे में केंद्र के निर्णय के साथ ही अब राज्यों में भी मार्ग प्रशस्त हो गया है। महासंघ के छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पदाधिकारी क्रमश: बी के वर्मा दुर्ग, द्रौपदी यादव पत्थलगांव, एम एन पाठक रायपुर,पी आर साहू दुर्ग,सुरेश श्रीवास्तव कांकेर,परमेश्वर स्वर्णकार चांपा, जयमनी ठाकुर जगदलपुर, कुंती राणा बिलासपुर और प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा,महामंत्री अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी,संगठन मंत्री टी पी सिंह जशपुर, अरुण तिवारी जांजगीर, संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिन्हा रायपुर, आर एन ताटी बस्तर, राजेन्द्र कश्यप बिलासपुर गुरुचरण सिंह अंबिकापुर ने विश्वास व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ सरकार भी शीघ्र ही 2 प्रतिशत डीए/डीआर की घोषणा करेगी।


