रायपुर

डा.अंबेडकर पर टिप्पणी, बौद्ध महासभा ने की कार्रवाई की मांग
19-Apr-2026 8:30 PM
डा.अंबेडकर पर टिप्पणी, बौद्ध महासभा ने की कार्रवाई की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अप्रैल। भिलाई की एक युवती के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजधानी में बौद्ध महासभा ने विरोध किया है।   बताया गया है कि भिलाई की युवती अमानिका उपाध्याय की टिप्पणी वीडियो के रूप में सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल है।महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े के नेतृत्व में संगठन के सदस्य पदाधिकारियों ने  सिविल लाइन थाने पहुंच नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने  युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।  फिलहाल पुलिस ने ज्ञापन लेकर पूरे  जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।


अन्य पोस्ट