रायपुर

देशी कट्टा तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार
17-Apr-2026 10:08 PM
देशी कट्टा तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

रायपुर, 17 अप्रैल। गुढिय़ारी पुलिस ने गोंदवारा अंडर ब्रिज़ के नीचे एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया।  मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम की पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित उके उर्फ छोटा भाई 29 प्रेम नगर गुढिय़ारी  का बताया।  रोहित की तलाशी लेने पर  देशी कट्टे  के साथ 03  जिंदा कारतूस भी मिले। इसके संबंध में लाइसेंस वैध दस्तावेज नहीं  थे। पुलिस ने जब्त कर उसे धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। उसे वर्ष 2022 में भी एक देसी कट्टा के साथ पकड़ा  गया था।उसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक अन्य मामले दर्ज हैं ।


अन्य पोस्ट