रायपुर
कलेक्टर से अनुमति अनिवार्य
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अप्रैल। राज्य शासन ने जनगणना कार्य में तैनात अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्हें अवकाश पर जाने से पहले कलेक्टर से अनुमति लेनी अनिवार्य होगा। अवकाश स्वीकृत के बिना कोई भी अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
आदेश अनुसार जनगणना के पहले चरण—मकान सूचीकरण और मकानों की गणना 1 मई से 30 मई तक की होना है । यह चरण जनगणना प्रक्रिया का आधार है।
इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने निर्देश जारी किया है कि जनगणना कार्य में संलग्न किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का बिना कलेक्टर की स्वीकृति के कोई भी अवकाश मान्य नहीं होगा।
इसके अलावा, यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। यदि किसी को विशेष परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होती है, तो उसे कलेक्टर और प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिनके अवकाश पहले से स्वीकृत हैं, उन्हें भी पुन: आवेदन कर कलेक्टर से अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा।