रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने सत्र 2026-28 के लिए बी.एड. (विभागीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश की घोषणा कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत, पात्र शिक्षक आज से 30 अप्रैल तक स्ष्टश्वक्रञ्ज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद, उसकी हार्डकॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित महाविद्यालयों में 7 मई तक जमा करना अनिवार्य है। चयन की मुख्य प्रक्रिया पद वरिष्ठता के आधार पर तय की गई है, जहाँ वरिष्ठता समान होने पर अधिक आयु वाले शिक्षक को वरीयता दी जाएगी।
चयन की मुख्य प्रक्रिया पद वरिष्ठता के आधार पर तय की गई है, जहाँ वरिष्ठता समान होने पर अधिक आयु वाले शिक्षक को वरीयता दी जाएगी।
प्रवेश हेतु पात्रता के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को स्नातक या स्नातकोत्तर में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जबकि आरक्षित वर्गों और दिव्यांगों के लिए 45प्रतिशत की पात्रता रखी गई है। इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए यह मापदंड 55प्रतिशत निर्धारित है। आवेदन के समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि परिवीक्षा अवधि में कार्यरत शिक्षक आवेदन के पात्र नहीं होंगे और अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 01 जुलाई 2026 को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, एक शिक्षण संस्थान से केवल एक ही शिक्षक का चयन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एम.एड. चयन समिति ही बी.एड. के लिए निर्णय लेगी और अंतिम चयन सूची 22 जून तक जारी कर दी जाएगी। विशेष सुविधा के रूप में, चयनित शिक्षकों को कार्यमुक्त होने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से एनओसी लेने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों का वेतन उनकी मूल पदस्थ संस्था से ही आहरित किया जाएगा। प्रवेश हेतु रायपुर, बिलासपुर और कांकेर के शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों को विभिन्न जिलों के लिए संबद्ध किया गया है। बी.एड. (विभागीय) पाठ्यक्रम में चयन एम.एड. (विभागीय) प्रवेश नियम में गठित चयन समिति ही करेगी।
एम.एड. विभागीय प्रवेश नियमानुसार चयन समिति गठित करेगी तथा चयन की कार्यवाही पूरा कर चयन सूची 22 जून तक जारी करेगी तथा इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी एवं संस्था प्रमुख को देगी। जिससे संस्था प्रमुख संबधित अभ्यर्थी को निर्धारित अवधि में प्रवेश हेतु कार्यमुक्त कर सकें, ताकि अध्यापन कार्य संभावित जुलाई से अनिवार्यत: सुनिश्चित हो।
सूची जारी करने के दिवस ही चयन सूची व सभी प्रतीक्षा सूची की प्रति परिषद् को आवश्यक रूप से भेजे तथा ई-मेल [email protected] पर ई-मेल करें ताकि इसे एस.सी.ई.आर.टी. के वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। सूची जारी करने के दिवस ही चयन सूची व सभी प्रतीक्षा सूची की प्रति परिषद् को आवश्यक रूप से भेजे तथा ई-मेल [email protected] पर ई-मेल करें ताकि इसे एस.सी.ई.आर.टी. के वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके।


