रायपुर
डॉ.अम्बेडकर की श्रद्धांजलि
15-Apr-2026 7:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 अप्रैल। संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने बिरगांव के शुक्रवारी बाजार में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आप वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों, उनके सामाजिक न्याय के संघर्ष तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बिरगांव के वार्ड नंबर 26 के पार्षद बाबूलाल कुर्रे,वार्ड नंबर 22 के पार्षद अश्वनी चांदे,दुर्गा झा, श्वेता तिवारी, अनुषा जोसेफ,सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन, विजय झा, पलविंदर सिंग पन्नू, शिव शर्मा, अजीम खान, वीरेंद्र पवार, सागर क्षीरसागर, विजय देवांगन, विनोद चंद्राकर, मिहिर कुर्मी , श्याम शर्मा, संत दास कुर्रे मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


