रायपुर

खरमास समाप्त 20 से शुभ मुहूर्त के 28 दिन
14-Apr-2026 6:35 PM
खरमास समाप्त 20 से शुभ मुहूर्त के 28 दिन

रायपुर, 14 अप्रैल। आज से एक माह का खरमास समाप्त हो गया है। इसके साथ ही शादी, उपनयन, गृह प्रवेश और नए कारोबार शुरू करने और नए वाहन खरीदी शुरू हो जाएगी। शादियां, 20 अप्रैल को आखा,अक्षय तीज (अक्ति) से शुरू हो रही हैं। अगले साढ़े तीन महीनों में जुलाई तक मुहूर्त के 28 दिन हैं। सोमवार 20 अप्रैल, मंगलवार 21 अप्रैल, शनिवार 25 अप्रैल, रविवार 26 अप्रैल, सोमवार 27 अप्रैल, मंगलवार 28 अप्रैल, बुधवार 29 अप्रैल, शुक्रवार 1 मई, रविवार 3 मई, मंगलवार 5 मई, बुधवार 6 मई, गुरुवार 7 मई, शुक्रवार 8 मई, बुधवार 13 मई, गुरुवार 14 मई, रविवार 21 जून, सोमवार 22 जून, मंगलवार 23 जून, बुधवार 24 जून, गुरुवार 25 जून, शुक्रवार 26 जून, शनिवार 27 जून, सोमवार 29 जून, बुधवार 1 जुलाई, सोमवार 6 जुलाई, मंगलवार 7 जुलाई, शनिवार 8 जुलाई।


अन्य पोस्ट