रायपुर
सक्ति वेदांता प्लांट हादसा महंत ने एसपी-कलेक्टर से की चर्चा
14-Apr-2026 6:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 अप्रैल। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सक्ति स्थित वेदांता प्लांट में हुई घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। डॉ. महंत ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर चर्चा की। चर्चा के दौरान डॉ. महंत ने अधिकारियों से घटना के कारणों और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि, घायल श्रमिकों को त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और सुरक्षा प्रदान की जाए। डॉ. महंत ने कहा कि उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे