रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अप्रैल। शहर की सडक़ों पर आटो- ई रिक्शा चालकों की मनमानी पर पुलिस ने रोक लगाई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई रिक्शा चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दो घंटे के भीतर 78 ई रिक्शा के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
पुलिस ने 12 अप्रैल दोपहर 2 से 4 बजे के बीच अभियान चलाकर 78 ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के विभिन्न धाराओं जैसे बिना लाइसेंस, नो पार्किंग, रॉन्ग साइड पर कार्यवाही की गई। साथ ही ऐसे ई रिक्शा चालकों का जिनका पूर्व का ई-चालान पेंडिंग है, उनको मौके पर ही चालान का भुगतान कराया गया।
पुलिस आटो/ई रिक्शा चालकों से अपील की है कि चालक जरूरी कागजात अपडेट रखें, नो पार्किंग में वाहन खड़ी ना करें, चौक पर या लेफ्ट टर्न पर वाहन खड़ी कर यातायात बाधित ना करें । नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।